बदायूँ। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम द्वारा होली के पर्व पर अनियमिताओं में संलिप्त सवारी बसों,अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 8 वाहनों को थाना फैजगंज एवं बिसौली में किया गया सीज तथा 01स्लीपर बस जो मानक के अनुरूप नहीं थी उसको परिवहन निगम की वर्कशॉप में सीज किया गया साथ ही मनको का पालन नहीं करने पर दो बसों के चालान किए गए। इसी के साथ-साथ 18 दो पहिया वाहन बिना हेलमेट, एच.एस.आर.पी एवं गलत दिशा में वाहन चलाने के अभियोग में आसफपुर चौकी के पास चालान किए, एक चालान नशे की हालत में वाहन चलाने पर किया गया, arto हरिओम द्वारा लगातार जनपद में संचालित एवं जनपद से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों अवैध खनन एवं डग्गामार यात्री वाहनों के विरुद्ध लगातार प्रवर्तन की जा रही है, होली के पर्व पर जन सामान्य से अपील की जाती है कि नशे की हालत एवं तीव्र गति से वाहन ना चलाएं यातायात के नियमों का पालन करें,