बरेली। बरेली के प्रमुख धार्मिक व्यक्तित्व और श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर (श्यामगंज) के मुख्य सेवादार पंडित सुशील पाठक ने कल्कि धाम के पीठाधीश्वर जगतगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम जी से विशेष भेंट की। आचार्य श्री को हाल ही में ‘जगतगुरु’ की उपाधि से विभूषित किया गया है, जिसके बाद पाठक ने संभल स्थित ऐंचोड़ा कम्बोह पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया । जूना अखाडा से जगतगुरु की उपाधि प्राप्त होने के बाद चक्रपाडी जी महाराज से भी शिष्टाचार भेट हुई बधाई दी और आशीर्वाद और आशीर्वाद प्राप्त हुआ । धार्मिक चर्चा और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना शिष्टाचार भेंट के दौरान पंडित सुशील पाठक ने जगतगुरु को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर बरेली में धार्मिक गतिविधियों और सामाजिक सद्भाव को लेकर चर्चा हुई। पंडित पाठक के साथ प्रबीन भारद्वाज भी मौजूद रहे। जगतगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बरेली से आए प्रतिनिधिमंडल को अपना स्नेहपूर्ण आशीर्वाद प्रदान किया और सर्व कल्याण की कामना की। ऐंचोड़ा कम्बोह में जुटे श्रद्धालु विदित हो कि आचार्य प्रमोद कृष्णम के जगतगुरु बनने के बाद से ही ऐंचोड़ा कम्बोह स्थित कल्कि धाम में देशभर से गणमान्य व्यक्तियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने का तांता लगा हुआ है। पंडित सुशील पाठक ने बताया कि जगतगुरु का सानिध्य सदैव प्रेरणादायक रहता है और उनके मार्गदर्शन से समाज में सनातन मूल्यों को मजबूती मिलती है।