जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम हुआ,जागरूक किया गया

WhatsApp Image 2026-03-01 at 6.48.43 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। NIIT Foundation द्वारा Mahindra Finance के सौजन्य से जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। उपस्थित प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय एवं वित्तीय प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास उपस्थित रहे। साथ ही साइबर क्राइम इंस्पेक्टर रजत यादव ने साइबर फ्रॉड से बचाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग से गुंजन शर्मा एवं प्रीति चौहान ने विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की। मुहतशाम सिद्दीकी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
NIIT Foundation के नेशनल हेड Akhilesh Sharma के निर्देशानुसार कार्यक्रम का संचालन किया गया।
NIIT Foundation की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप प्रजापति के नेतृत्व में (ट्रेनर) नदीम हैदर, रिदा खान, मुशीर अली, मनोज, अंजली एवं जुनैद द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों को डिजिटल एवं वित्तीय रूप से सशक्त बनने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights