बिल्सी। आर्य समाज गुधनी के अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में पूरे जनपद में होली सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है ! होली है शुद्धि का महापर्व ‘ इस मुहिम को चलाने वाले आचार्य संजीव रूप ने आज बिल्सी , सिरासोल, रायपुर , खेरी , पिण्डोल ,उघेती , रघुनाथपुर पिपरी , बेहटा गुसाईं , सतेती हैबतपुर , हैदलपुर अम्बियापुर कुरऊ , गुराई तथा बदायूं में अनेक स्थानों पर सामग्री का वितरण किया !भोर होते ही आचार्य संजीव रूप ऑडिटोरियम बदायूं में योग कर रहे सैकड़ो लोगों को सामग्री देने पहुंचे इसके बाद अनेक लोगों को सामग्री देते हुए सिरासोल से बिल्सी पहुंचे जहां अध्यक्ष ज्ञान भारती देवी ओम प्रकाश सागर को होली की सामग्री भेंट की ! पूर्व अध्यक्ष बाबा इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय को भी सामग्री भेंट की ! नगर के प्रसिद्ध अजीत सक्सेना , सुधीर सोमानी , अवधेश लड्ढा , नीरज महेश्वरी , प्रफुल्लू कुमार वार्ष्णेय ‘ लव कुमार वार्ष्णेय तथा गल्ला मंडी में सभी को सामग्री भेंट की ।