होली से पहले फरवरी माह का वेतन न मिलने पर आउटसोर्सिंग कर्मियों मे भड़का आक्रोश

WhatsApp Image 2026-02-28 at 8.28.46 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने बताया कि कई बार ज्ञापन देने के बाबजूद होली जैसे महत्वपूर्ण पर्व से ठीक पहले आउटसोर्सिंग कर्मियों को फरवरी माह का वेतन न दिए जाने पर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद, बरेली ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। परिषद के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने इस लापरवाही को कर्मियों के साथ अन्याय बताते हुए तत्काल भुगतान की मांग की है। जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मी पहले से ही कम वेतन, अनिश्चित सेवा शर्तों और सामाजिक सुरक्षा के अभाव में कार्य कर रहे हैं। ऐसे में होली से पहले वेतन न मिलना उनके परिवारों की खुशियों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर वेतन देना न केवल प्रशासनिक दायित्व है, बल्कि मानवीय जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद संबंधित एजेंसियां और विभाग भुगतान को लेकर उदासीन बने हुए हैं। परिषद का कहना है कि यदि शीघ्र वेतन जारी नहीं किया गया तो आंदोलनात्मक कदम उठाने पर विचार किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सभी आउटसोर्सिंग कर्मियों का फरवरी माह का वेतन अविलंब जारी कराया जाए, ताकि वे होली का पर्व सम्मान और सुकून के साथ मना सकें। हरी शंकर ने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोहराई गई तो व्यापक विरोध किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights