बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन डी. डी. पुरम शहीद स्मारक पर शुक्रवार को हुआ। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि युवा चंद्र शेखर आजाद की बहादुरी, निष्ठा और देश प्रेम से प्रेरणा लें। मुख्य वक्ता इन्द्र देव त्रिवेदी ने उनकी देश के प्रति कड़ी प्रतिबद्धता और बहादुरी के बारे में विचार रखते हुए कहा कि वह आजादी के बड़े नायक थे। मोमबत्ती प्रज्ज्वलित करके चंद्र शेखर आजाद को सैकड़ों उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।डॉ. रीता शर्मा के ऐ मेरे वतन के लोगों से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ।उपस्थित लोगों में प्रीति सक्सेना,निर्भय सक्सेना, सुधीर मोहन,प्रकाश चंद्र सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा,ए. एल.गुप्ता,प्रवीन भारद्वाज, विजय कपूर,अमर शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।