इज्जतनगर मंडल में 10 रेल कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, समापक राशि व मेडिकल कार्ड सौंपे

WhatsApp Image 2026-02-28 at 8.28.38 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। इज्जतनगर मंडल में माह फरवरी में सेवानिवृत्त हुए 10 रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक सभा कक्ष में भावभीनी विदाई दी गई। संबंधित शाखा अधिकारियों ने कर्मचारियों को समापक राशि भुगतान परिपत्र, मेडिकल कार्ड एवं सेवानिवृत्ति से जुड़े अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए तथा उनके दीर्घायु, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
अधिकारियों ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी आप सभी रेल परिवार के अभिन्न अंग रहेंगे। अपने जीवन भर की कमाई पूंजी को सोच-समझकर निवेश करें और साइबर अपराधियों से सावधान रहें। किसी के साथ बैंक खाते की गोपनीय जानकारी या ओटीपी साझा न करें। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कार्यशैली को वर्तमान रेलकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
सभा में उपस्थित यूनियन एवं एसोसिएशन पदाधिकारियों ने भी आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए रेल प्रशासन के द्वार सदैव खुले रहेंगे।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि इस माह सेवानिवृत्त होने वालों में सत्य प्रकाश (वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर/कासगंज), दीपक कुमार (वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर/बरेली सिटी), अशोक कुमार मुर्मू (स्टेशन अधीक्षक/बधारीकलाँ), ओम प्रकाश (स्टेशन अधीक्षक/मकरन्दपुर), विक्रम सिंह (स्टेशन अधीक्षक/बधारीकलाँ), भू देव (एचकेए/फतेहगढ़), सैमसन (एचकेए/इज्जतनगर), अश्वनी कुमार तिवारी (वरिष्ठ तकनीशियन/लोको शेड/इज्जतनगर), राज कुमार सिंह (वरिष्ठ तकनीशियन/टनकपुर) एवं पीताम्बर सिंह (मुख्य लोको निरीक्षक/लालकुआँ) शामिल हैं।
मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशानुसार सेवानिवृत्ति से रिक्त पदों पर उसी तिथि से प्रस्तावित कर्मचारियों को पदोन्नति देने की नई पहल भी जारी है। इस क्रम में जय चन्द मीणा (स्टेशन अधीक्षक/कायमगंज) एवं राजा बाबू (स्टेशन अधीक्षक/फर्रुखाबाद) को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू.एस. नाग, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विजय कुमार यादव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर शुभम कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर उमेश चन्द्र मिश्रा, मंडल वित्त प्रबंधक बी.एस. पवार सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं परिजन उपस्थित रहे। समारोह का समापन शुभकामनाओं के साथ हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights