पताका यात्रा के साथ शुरू 166वीं फाल्गुनी रामलीला, कल से मंचन , मुस्लिम समाज ने की पुष्पवर्षा
बरेली। विश्व धरोहर बरेली के बड़ी ब्रह्मपुरी की 166वीं फाल्गुनी रामलीला की बुधवार को पताका यात्रा के साथ शुरू हो गई। पताका यात्रा श्री नरसिंह मन्दिर से विधिवत पूजन के बाद निकाली गई पीस कमेटी के नदीम इकबाल ने अपने पदाधिकारियो के साथ पुष्प वर्षा कर पताका यात्रा का स्वागत किया।

नरसिंह मंदिर में सर्वप्रथम श्री गणेशजी एवं श्री हनुमानजी का पूजन किया गया। जो पूजन कमेटी अध्यक्ष राजू मिश्रा एवं मुख्य अतिथि उद्यमी अभिनव कटरू एवं डॉ विनोद पागरानी द्वारा पंडित केशरी नंदन कौशिक ने संपन्न कराया।

इसके बाद निकली पताका यात्रा में सैकड़ों राम भक्त शामिल हुए। यात्रा ब्रह्मपुरी, मलूकपुर चौराहा, मोहल्ला सौदागरान, सीता राम कूँचा, बड़े बाजार, गढ़ईया, छोटी ब्रह्मपुरी से वापस मूँछों वाले हनुमानजी मंदिर पर आकर के विश्राम हुई। प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि यहां पताका को मंदिर के प्रांगण में लगे पीपल के वृक्ष पर बांधकर विधिवत रामलीला की शुरुआत करने की अनुमति भगवान से ली जाती है, कल शाम से रामलीला के प्रथम दिन से लीला का मंचन होगा। यात्रा में शामिल रहे राम भक्त यात्रा में संरक्षक अनुपम कपूर, डॉ विनोद पागरानी, युवा अध्यक्ष गौरव सक्सेना, नवीन शर्मा, देश दीपक शर्मा, राजीव खुराना, पंकज मिश्रा, अंशु सक्सेना, विवेक शर्मा, उमेश रस्तोगी, पंडित सुरेश कटिहा, पंडित विनोद शर्मा, रोहित अग्रवाल, दिनेश गौड़, अभिनय रस्तोगी, दिनेश चंद्र कटिहा, दीपक सामवेदी, कौशिक टण्डन, सचिन श्याम भारतीय, आशीष अग्रवाल, धीरज दीक्षित, निशांत, अखिलेश अग्रवाल, हिमांशु, मनोज सहगल, अशोक गुप्ता, संजीव कुमार अवस्थी, प्रदीप रस्तोगी, अमित शर्मा, महेश पंडित, अमित शर्मा, सत्येंद्र पांडेय, गिरीश कपूर, सौरव शर्मा, संजू भईया, राहुल रस्तोगी, शिव कुमार बरतरिया, लक्ष्य रस्तोगी, अध्यक्ष राजू मिश्रा, महामंत्री सुनील रस्तोगी व दिनेश दद्दा, उपाध्यक्ष नीरज रस्तोगी, पार्षद संजीव रस्तोगी मुक्की, कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, सहकोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, सतेन्द्र पांडेय, सुरेश कटिहा, अखिलेश अग्रवाल, लवलीन कपूर, पंडित विनोद शर्मा, बॉबी रस्तोगी, महिवाल रस्तोगी, मीडिया प्रभारी सचिन श्याम भारतीय, सह मीडिया प्रभारी कौशिक टण्डन आदि उपस्थित रहे।













































































