शंकराचार्य के समर्थन में उतरी कांग्रेस, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-02-25 at 6.51.51 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। कांग्रेस समर्थन करते हुए शंकराचार्य प्रकरण में निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के जिला व महानगर पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कचहरी परिसर स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में एकत्र हुए और वहां से शांतिपूर्ण मार्च करते हुए जिला कलेक्टरेट पहुंचे। इस दौरान सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े प्रकरण ने देशभर के श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया है। महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि यदि कोई आरोप है तो उसकी जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और न्यायिक निगरानी में होनी चाहिए, न कि राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक संत का नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है।
प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक मर्यादाओं की अनदेखी कर रही है और पारदर्शिता से बचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच नहीं कराई गई तो कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
पूर्व पार्षद महेश पंडित ने कहा कि भाजपा नेताओं का मौन कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक सद्भाव के सम्मान के साथ खड़ी है।
प्रदर्शन में पंडित राज शर्मा, महेश पंडित, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, पंकज उपाध्याय, अमन सक्सेना, मोबिन अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights