उझानी। कोतवाली से पचास कदम की दूरी पर बीती रात 12 बजे के आस-पास नमन ज्वेलर्स की दुकान में कुछ बदमाशों ने छत पर लगे जीने की किवाड़ के कुंडे काटकर चोरी का प्रयास किया। पड़ोसी खटर-पटर की आवाज सुनकर जागे पड़ोसी चन्द्र प्रकाश गुप्ता ने सूझबूझ का परिचय देते हुए दुकान स्वामी राकेश जिन्दल को फोन कर सूचना दी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे राकेश जिन्दल ने व्यापारियों की मदद से एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, अन्य भागने में सफल रहे। पुलिस पकड़े गये युवक से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार नगर के श्रीनारायण गंज निवासी राकेश जिंदल की स्टेशन रोड पर मेसर्स नमन ज्वेलर्स नाम से सर्राफा की दुकान है। बीती रात 12 बजे के आस-पास छत की किवाड़ का कुंडा काटकर चोर सीढ़ियों के रास्ते नीचे दुकान में जाने की कोशिश कर रहे थे कि खटर-पटर की आवाज सुनकर पड़ोसी राजू गुप्ता जाग गये व राकेश जिंदल को फोन कर दिया। अपने को घिरता देख चोर भागने लगे जिसमें से बदायूं निवासी एक युवक को पकड़कर पुलिस अपने साथ कोतवाली ले गई। बताते हैं उसके पास,कटर सब्बल,सरिया आदि सामान भी मिला है। पुलिस पकड़े गये युवक से पूछताछ कर रही है। इस बारे में जानकारी प्राप्त करने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि हमारी पूछताछ में इसने अपने आप को थाना सिविल लाइन के नेकपुर गली नम्बर 04 निवासी ब्रजेश पुत्र लछ्मण बताया है अभी कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है और मामले की जाँच चल रही है जांच उपरान्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी !