कैपिटल पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई,विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया
बदायूँ। आज कैपिटल पब्लिक स्कूल में खेल कूद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया ।जिसमें सभी छात्रों ने अपना खूब दमखम दिखाया। खेल बच्चों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करता है खेलने से छात्र छात्राओं का आत्म सम्मान, सामाजिक कौशल और आत्म विश्वास को बनाने में मदद मिलती है इन्हीं भावनाओं का और अधिक बेहतर बनाने के लिए इस खेलकूद प्रतियोगिता का दो वर्गों में विभाजित किया गया । प्रथम वर्ग में हमारे नन्हें मुन्ने बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, लेमनरेस, रिंग रेस, कोन रेस, बैलून पोपिंग रेस बुक वैलेंस रेस और रिले रेस आदि का आयोजन किया गया । जिसमें उनकी जिज्ञासा, रचनात्मकता, निर्णय लेने की क्षमता देखने योग्य थी। कक्षा 3 से 8 तक के बच्चों के लिए रेस, लॉग जम्प, खो खो, वॉली वॉल, ओर टग आफ वार इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।

प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर विघालय की प्रधानाचार्य मीनू सिंह ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि यह खेल प्रतियोगिताए व्यक्ति में शारिरिक स्वास्थ्य, मानसिक दृढता, और सामाजिक कौशल विकसित करने में अहम भूमिका निभाती है यह अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व और हार जीत को स्वीकार करने की भावना सिखाती है स्वस्थ शरीर के साथ यह तनाव कम करती है आजकल कैरियर के रूप में भी खेलों के महत्व को भुलाया नही जा सकता है। इसके वाद सभी विजेताओं का पुरुस्कृत किया गया। जिसमें खो खो टीम ए प्रिया विजेता घोषित की गयी। टग आफ वार में शिवम कक्षा 5 की टीम विजयी रही। वॉलीवाल टूर्नामेंट में टीम ए वरुण कक्षा 6 विजयी घौषित की गयी।इसके उपरान्त सभी शिक्षिकाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता की करायी गयी जिसमें सभी शिक्षिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अन्त में प्रधानाचार्य श्रीमती मीनू सिंह विजयी रहीं। अन्त में प्रधानाचार्या श्रीमती मीनू सिंह ने सवका आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी की कड़ी मेहनत और बच्चों के उत्साह ने इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभायी।इस अवसर पर श्रीमती ममता सक्सेना, अमित जौहरी, पूनम यादव, प्रियंका भटनागर, शीतेश गुप्ता, रूपा सक्सेना, दिव्या सिंह, दीक्षा यादव, रश्मि रानी, कुमकुम वंदना, मुस्कान कश्यप एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी का योगदान सराहनीय रहा।













































































