स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्कूल को कम्प्यूटर, प्रिंटर औऱ फर्नीचर आदि भेंट किया
बदायूं। डायट में स्टेट बैंक आफ इंडिया के कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत कार्यक्रम हुआ।। सर्वप्रथम मां सरस्वती के सम्मुख मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेशेश्वर प्रसाद एवं अन्य अतिथियों के सहयोग से दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात्मक सरस्वती को समर्पित भाव रखते हुए सरस्वती वंदना के बाद अतिथि देवो भवति परंपरा का निर्माण करते हुए आगंतुक अतिथियों को बुके देकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के इस श्रृंखला में बच्चों को अवगत कराया गया कि भारतीय स्टेट बैंक का इतिहास कितना गौरवशाली है भारत के उत्थान में भारतीय स्टेट बैंक का योगदान सराहनीय रहा है । अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्वों के तहत समाज के विभिन्न वर्गों तक अपनी पहुंच बनाने के कार्य किए। शिक्षा जगत में निरंतर गतिशील लाने हेतु अनेकों कार्यक्रमों का कार्य किया जाता है इसी कड़ी में प्रतिवर्ष कुछ विद्यालयों का चयन करते हुए उन विद्यालयों का तकनीकी रूप से मजबूती प्रदान की जाती है ।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक में विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के लिए तकनीकी सुविधा सामाजिक सुविधा एवं व्यवहारिक सुविधाओं की उपलब्धता कराई।
इसके अंतर्गत राकेशेश्वर प्रसाद ने अवगत कराया कि आने वाले समय में भारत के नवीन जागरूक सिपाहियों को तैयार करने हेतु प्रत्येक नागरिक के लिए एक श्रेष्ठ एवं उचित शिक्षण व्यवस्था लागू की जाए ।इसके लिए विद्यालय प्रांगण को न केवल तकनीकि रूप से मजबूत करने की आवश्यकता है अपितु सभी बच्चों को समस्त सुविधाओ से युक्त करते हुए उन्हें आज के परिदृश्य में शिक्षित करना अनिवार्य है। इसी कड़ी में उनके लिए उन्होंने डेल कंपनी का एक लैपटॉप एक एचपी कंपनी का एक डेस्कटॉप एचपी कंपनी का एक प्रिंटर स्कैनर एलजी कंपनी का एक साउंड सिस्टम माइक बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को संचालित करने हेतु साउंड सिस्टम बैठने के लिए सरल उच्च गुणवत्ता युक्त फर्नीचर 100 छात्रों को उपलब्ध कराया गया। साथी बच्चों के समस्त डॉक्यूमेंट को संरक्षित रखने हेतु दो अलमारी भी भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा डायट के आदर्श सम्मिलित विद्यालय नगर क्षेत्र बदायूं को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई ।
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक राकेशेश्वर प्रसाद मुख्य शाखा के प्रबंधक दीपक मलिक मुख्य प्रबंधक रीजनल ऑफिस प्रभात कुमार, बी पी सिंह मुख्य प्रबंधक आलोक वर्मा मुख्य प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह प्रबंधक एवं मैनेजर एचआर वैभव जैन के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ सुशील चौधरी प्रमोद गुप्ता अनुष्का शर्मा एवं अभिभावक तथा बालक बालिकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभात कुमार जी ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय प्रांगण के उत्कर्ष शिक्षण अनुज शर्मा एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापिका प्रियंका चौधरी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया कार्यक्रम समापन पर इंचार्ज प्रधानाध्यपी का प्रियंका चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना और उनके उत्थान के लिए भारतीय स्टेट बैंक को धन्यवाद प्रेषित करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश से प्रसाद जी को पुस्तक भेट की।













































































