एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा परिणाम देख खिले बच्चों के चेहरे,मेधावी बच्चे पुरस्कृत

WhatsApp Image 2026-02-23 at 6.47.16 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। ए० पी० एस० इंटरनेशनल स्कूल ने (सी० बी० एस० ई० बोर्ड) की कक्षा 9 व कक्षा 11 की सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा का परीक्षा फल घोषित किया। विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ़ देखी जा सकती थी। हर कोई अपना वार्षिक रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों को दिखाकर खुश होता नज़र आया। विद्यार्थियों व अभिभावकों में सुबह से ही उत्साह का माहौल नज़र आया। विद्यार्थियों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वरीयता सूची में अपनी स्थिति दर्ज कराई। विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धियों का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


इस अवसर पर कक्षा 9 व कक्षा 11 के कक्षाध्यापक व कक्षाध्यापिकाएँ उपस्थित रहीं। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरमेन पूनम अग्रवाल, निदेशक नीलांशु अग्रवाल, निदेशिका नंदिता अग्रवाल थे। उनके द्वारा कक्षा 9 व कक्षा 11 के अनुभाग, ए0, बी0, सी0, डी0, ई0, एफ0 के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोग्रेस कार्ड, एप्रिसिएशन अवार्ड फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस व सर्टिफिकेट ऑफ़ एप्रिसिएशन देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 9 व 11 के मेधावी विद्यार्थियों के अनुभागवार नाम व स्थिति पोजीशन इस प्रकार रही।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट ने अपने संबोधन में विद्यालय के प्रबंधतंत्र को धन्यवाद दिया। सत्र 2025-26 सत्र के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक शिक्षा ही विद्यार्थियों की आधारशिला है। सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय की नवीन योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। अंत में उन्होंने गर्मजोशी के साथ मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी।


विद्यालय के निदेशक श्री नीलांशु अग्रवाल ने असाधारण शैक्षिक उपलब्धि के लिए मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके प्रयासों की सराहना की। अभिभावकों के सहयोग की भी प्रशंसा की। आपने कहा कि आगामी वर्ष आपकी बोर्ड परीक्षा का होगा, उसके लिए हमें आज से ही अपने प्रयासों में तेजी लानी है। उन्होंने कहा कि अध्यापक द्वारा कक्षा में पढ़ाए गए विषयों की घर पर पुनरावृत्ति आवश्यक है। अंत में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों की सराहना की। विद्यालय की साज-सज्जा में कला विभाग की श्रीमती रचना यादव, श्री मनोज सक्सेना, श्रीमती अर्चना पांडेय का योगदान रहा। आज के कार्यक्रम का संचालन श्री प्रांजल शर्मा ने किया।
[23/02, 3:03 pm] Aps School Vinay Anand Bdn Jun 25: वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय
IX A भव्य थरेजा अनन्या आदित्य राठौर
IX B राधिका माहेश्वरी केशव गोयल अक्षिता माहेश्वरी
IX C शौर्य शर्मा अमित भारद्वाज पलक्ष वार्ष्णेय
IX D दिव्या वर्मा सिद्धार्थ शाक्य उन्नति सिंह
IX E अथर्व मिश्रा अंशिका कार्तिक
IX F अनुष्का शर्मा पलक शर्मा अभय प्रकाश

वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय प्रगतिशील
XI A नव्या गोयल रिजू माहेश्वरी श्रेष्ठ अग्रवाल अर्जुन धीर सक्सेना
XI B आर्यन खान वंशिका साहू जलज यादव आयुष सोलंकी
XI C दिलीप कुमार वंशिका माहेश्वरी शिवंशी माहेश्वरी आदित्य माहेश्वरी
XI D दिशा गुप्ता सिया शर्मा अब्दुल मुईज़
XI E उमंग वार्ष्णेय शेख हादिया केशव गर्ग लक्ष्य बब्बर
XI F वैष्णवी आकृति माहेश्वरी शिवम उपाध्याय एवं श्रेया साहू उत्कर्ष गुप्ता

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights