पूर्व मंत्री आबिद रजा ने सभी से संत गाडगे के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया
बदायूं। गाडगे यूथ बिग्रेड की ओर से शहर में सोमवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारम्भ समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने हरी झंडी दिखाकर किया । कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा अंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर लवेला चौक, गांधी ग्राउंड, रजी चौक, शहबाजपुर, टिकट गंज और पथिक चौक होते हुए मीरा जी चौकी पर पहुंची।

मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। डीजे की धुनों और धार्मिक नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि गाडगे समाज ने हमेशा सामाजिक एकता, शिक्षा और संगठन की शक्ति को प्राथमिकता दी है। समाज के युवाओं को आगे बढ़कर शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक जागरूकता के लिए कार्य करना चाहिए।

उंन्होने कहा कि दलित और मुस्लिम की एक जैसी हालत है। संत गाडगे और डॉ.अम्बेडकर जो बाते बताई गई है समाज के लिए उनके बताए रास्ते पर विशेष तौर दलित समाज को जिम्मेदारी बनाती है। साथ ही मीराजी पर संत गाडगे की मूर्ति लगाने वायदा किया । इस संबन्ध में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा से संत गाडगे की मूर्ति लगाने का अनुरोध किया।

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि एक साल पहले संत गाडगे की मूर्ति लगवाने के उंन्होने प्रयास किए, लेकिन सत्ता के दवाब की वजह से उस समय मूर्ति नही लग सकी। अब पालिका लगवाएगी। इस मौके पर मीरा जी चौकी पर कैम्प लगा और गोष्ठी हुई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा रहे। इस अवसर पर गाडगे समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरदीप माथुर, जिला अध्यक्ष नीरज कन्नौजिया, जिला उपाध्यक्ष प्रवेश कुमार, आईटीसी प्रभारी सुनील कुमार, प्रदेश सदस्य दिनेश माथुर, पूर्व जिला अध्यक्ष सौदान सिंह, समाजसेवी रामनिवास दिवाकर, ऋषिपाल, सुखलाल, पवन जाटव, शिवम दिवाकर, राजीव दिवाकर, विपिन दिवाकर, पप्पू दिवाकर, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में गाडगे यूथ बिग्रेड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













































































