बदायूँ। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एवं उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम राजेश पाठक के द्वारा संयुक्त रूप से डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमें दो परिवहन निगम के कलर में संचालित बसों को परिवहन निगम की वर्कशॉप में सीज किया गया साथ ही तीन अनधिकृत रूप से संचालित बसों के चालान किए गए, 06 अन्य माल वाहक ओवरलोड वाहनों को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में सीज किया गया, जिनके द्वारा लगभग रु 1लाख 80 हजार प्रसमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया। सभी जनपद वासियों से अपील की जाती है कि अपने वाहनों के समस्त पत्र जैसे बीमा, फिटनेस, प्रदूषण इत्यादि पूर्ण रखें, मोटर वाहन हमारी सुविधा के लिए बनाया गया है इसका सदुपयोग करें, यातायात के नियमों का पालन करें वाहन का प्रयोग इस प्रकार करें कि मार्ग पर चलते समय जन सामान्य को कोई भी असुविधा न हो !