फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-02-23 at 2.57.02 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के विरोध में सोमवार को बरेली में यादव समाज के गौरव यादव , आकाश यादव , निखिल यादव , दीपक यादव, राजनेश यादव सहित कई युवकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के नाम और कथित दृश्यों पर आपत्ति जताते हुए इसके प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की तथा महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि फिल्म के माध्यम से एक सम्मानित समाज की छवि को अपमानजनक व भ्रामक ढंग से प्रस्तुत किए जाने की आशंका है, जिससे सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। उनका आरोप है कि यदि बिना समुचित परीक्षण के फिल्म का प्रदर्शन किया गया तो जनभावनाएं आहत हो सकती हैं और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
ज्ञापन में प्रशासन से अनुरोध किया गया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्राधिकारियों को अवगत कराया जाए और आवश्यक विधिक कार्रवाई कर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रदेश में शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता बनी रहे। प्रदर्शन करने बालों में गौरव यादव , मनोज यादव, आकाश यादव ,दीपक यादव, निखिल यादव ,गौरव सिंह, आकाश यादव ,रजनीश यादव, लकी पंडित, लकी तिवारी, अजय यादव, किशन यादव, नागेश यादव, श्याम पाल ,अंकित ,अंशुल, पवन आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights