अखिलेश यादव के विरोध में बहू अपर्णा यादव, बोलीं- COVID वैक्सीन को लेकर न हो राजनीति

2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर बीते दिनों बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को विपक्षी दलों के बाद अब परिवार में भी विरोध झेलना पड़ रहा है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने वैक्सीन को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर तंज कसा है।अपर्णा यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कोरोना वैक्सीन न लगवाने का ऐलान ठीक नहीं है। यह जरा भी ठीक नहीं है। कोरोना वैक्सीन को लेकर अखिलेश यादव अपने बयान के बाद परिवार के भी निशाने पर है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कहा कि कोरोना की इमरजेंसी यूज के लिए मंजूर की गई कोरोना वायरस वैक्सीन को किसी पॉलिटिकल पार्टी से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।वैक्सीन पूरे विश्व के लिए है। उन्होंने कहा कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव को ऐसा नहीं कहना चाहिए कि यह किसी राजनीतिक पार्टी से संबंधित है। यह नहीं कहना चाहिए यह सही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग वैक्सीन का इंतजार कर रहे थे। अखिलेश यादव की का यह बयान भारत के वैज्ञानिकों और डॉक्टर्स की बेइज्जती करना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया था कि भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन आने के बाद भी वो टीका नहीं लगवाएंगे।

अखिलेश यादव ने कहा था कि भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन आने के बाद भी वो टीका नहीं लगवाएंगे। भाजपा की वैक्सीन पर मैं कैसे विश्वास कर सकता हूं। 2022 में जब हमारी सरकार आएगी तो सबको फ्री कोरोना वैक्सीन मिलेगी। हम तो भाजपा की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights