उत्तर प्रदेश: बदायूँ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान दिवस आयोजित, दावे-आपत्तियाँ प्राप्त कर हुआ व्यापक निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-02-22 at 4.01.45 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं । 22 फ़रवरी 2026 को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय के नेतृत्व में समस्त पदाभिहीत स्थलों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन जिसमें समस्त पदाभिहीत अधिकारीयों ने अपने-अपने बूथ पर पूर्वाह्न 10.30 बजे से अपराह्न 01.30 बजे तक उपस्थित रहकर दावे/आपत्तियां प्राप्त की तथा 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली के साथ साथ दावे और आपत्तियों से सम्बन्धित सभी प्रकार के फार्मों यथा फार्म-6 (घोषणा पत्र सहित), फार्म-7 एवं फार्म-8 प्राप्त किया गए । विशेष अभियान दिवस में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वैभव शर्मा एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 112 बिसौली, 113 सहसवान , 114 बिल्सी ,115 बदायूँ , 116 शेखूपुर , 117 दातागंज में मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी , सुपरवाइजर तथा पदाभिहीत अधिकारी की उपस्थित रहे । विशेष अभियान दिवस का सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्शों पर लाउडस्पीकर लगवाकर अथवा डुगडुगी बजवाकर भी किया गया । सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेन्टों का सहयोग प्राप्त किया गया एवं सभासद, ग्राम प्रधान, वॉलेन्टियर ने विशेष अभियान दिवस पर सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights