दहगवां। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने आज दंहगबा में पहुंचकर माधव कोल्ड स्टोरेज का फीता काटकर उद्घाटन किया ।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बीएल वर्मा का नरेश गुप्ता, मयंक गुप्ता, विश्वजीत गुप्ता, माधव गुप्ता, सहित अन्य लोगों ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। नगर पंचायत दहगवा मे माधव कोल्ड स्टोरेज उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बीएल वर्मा ने कहा की क्षेत्र के किसान लंबे समय से आधुनिक भंडारण केंद्र की मांग कर रहे थे। अब आलू सहित अन्य कृषि उत्पादों को नियंत्रित तापमान में लंबे समय तक संरक्षित रखा जा सकेगा। समारोह में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि यह कोल्ड स्टोरेज आसपास के इलाकों के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। इंजीनियर मयंक गुप्ता ने भी इस क्षेत्र की बड़ी जरूरत बताते हुए कहा कि अब किसान बेहतर बाजार रणनीति अपना सकेंगे । इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, नरेश गुप्ता, भाजपा नेता विश्वजीत गुप्ता, युवा नेता मयंक गुप्ता, माधव गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप गुप्ता,लोकमन वर्मा, जफर अली सैफी, बाबूराम कश्यप, ललतेश शाक्य सहित सैकड़ो की तादाद में लोग मौजूद रहे।