परिषदीय तथा पीएम श्री स्कूल के बच्चों ने एक्सपोजर विजिट किया, ऐतिहासिक जैन मंदिर का इतिहास जाना

WhatsApp Image 2026-02-21 at 4.54.33 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं । समग्र शिक्षा और राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को परिषदीय तथा पीएम श्री स्कूल के बच्चों ने एक्सपोजर विजिट के दौरान बरेली जनपद के रामनगर स्थित प्राचीन ऐतिहासिक जैन मंदिर का भ्रमण किया और महाभारत काल से जुड़े ऐतिहासिक किले को भी देखा । पांडव पुत्र महाबलशाली भीम की गधा को देखकर बच्चे बेहद रोमांचित नजर आए ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बच्चों ने प्राचीन जैन मंदिर और किले के बारे में लोगों से जानकारी की । इससे पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर सभी बच्चे पहुंचे जहां वित्त एवं लेखाधिकारी श्याम मोहन दास गुप्ता ने हरी झंडी देकर एक्सपोजर विजिट की बसों को रवाना किया । जिला समन्वयक समेकित शिक्षा पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि एक्सपोजर विजिट में जनपद के 15 ब्लॉक और नगर क्षेत्र के करीब 300 बच्चों ने प्रतिभाग किया ।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर रवाना हुई एक्सपोजर विजिट में बच्चों ने विज्ञान और ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ी बातों को जाना । जिला समन्वयक पीसी श्रीवास्तव ने कहा कि हर वर्ष बच्चे एक्स्पोज़र विजिट के दौरान विभिन्न स्थानों को जाते हैं और उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है ।

एक्सपोजर विजिट का मुख्य मकसद ही बच्चों को इतिहास और विज्ञान से जुड़ी बातों की जानकारी करना होता है जो उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है । एक्सपोजर विजिट में डीसी कस्तूरबा गांधी ज्योत्सना, जिला समन्वयक्त समेकित शिक्षा जितेंद्र कुमार, जिला समन्वयक प्रशिक्षण कृष्ण कुमार, जिला समन्वयक निर्माण रोहित कुमार के अतिरिक्त शिक्षक रजनीश कुमार सक्सेना, गुरजीत देओल, सुमित्रा बंसल, प्रिया बंसल, अनुज कुमार शर्मा ,पूनम सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, दामोदर सिंह यादव, राजीव कुमार, ऋषि कुमार मौजूद रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights