एनर्जाइजिंग फिनाले: एस्सेल डांस चैलेंज में 72 विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
उझानी । आज दिनांक 21 फरवरी, शनिवार को एस्सेल कल्चरल एंड स्पोर्ट्स वीक 2026 के अंतर्गत समापन दिवस पर विद्यालय परिसर में आयोजित एस्सेल डांस चैलेंज प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती अंशिका अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि पर्ल रेसिपीज चैनल की प्रसिद्ध यूट्यूबर श्रीमती नीतू अग्रवाल द्वारा भगवान गणपति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू अग्रवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यदि किसी कार्य को पूरे मनोभाव से किया जाए तो सफलता निश्चित होती है। समय-समय पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने से आत्मविश्वास बढ़ता है, जो हर विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती अंशिका अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है, जीत या हार से अधिक सीखना जरूरी है। जीतने पर पुरस्कार मिलता है और हारने पर सीखने का अवसर, इसलिए विद्यार्थियों को हमेशा आगे बढ़ते रहने का प्रयास करना चाहिए।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कक्षा 1 से 8 तक की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मान्या, गार्गी, दीपांशी, अवनी, अनंत, अनुष्का एवं मानवी कश्यप ने प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान रुही, अजीना, प्रसिद्धि, तनिष्क, जैद, आराध्या एवं तमन्ना यादव को मिला।
तृतीय स्थान रिया, अनिका, जरीन, आरव, पलक एवं अनन्या ने प्राप्त किया। वहीं विधि, अभिनय, आदि, रिध्यम, सिद्धि एवं वर्तिका ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मानवी, मदीहा, इनाया एवं सोम्या द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री सुधांशु गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विमल सिंह, प्रतियोगिताओं की संयोजिका पूजा यादव, शिवानी तथा समस्त शिक्षिकाएँ प्रियंका साहू, रितिका, रोजी, कुसुम, रोशन, सृष्टि, पुष्पा, प्रियंका गुप्ता, प्रियंका माथुर, श्वेता आदि का सराहनीय सहयोग रहा, जिनके समन्वय से यह समापन समारोह अत्यंत सफल और यादगार बन सका !













































































