मुख्यमंत्री ने बदायूँ के किसानों को योजनाओं से किया लाभांवित

WhatsApp Image 2026-02-21 at 4.39.10 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश ने कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थी कृषकों/परिवारों को क्षतिपूर्ति सहायता राशि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनआईसी में आयोजित किया गया। लाभान्वित होने वाले किसानों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत बदायूँ के 05 लाभार्थियों को 01 लाख 78 हजार 295 रुपए से तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में 06 लाभार्थियों को 30 लाख रुपए की धनराशि लाभांवित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत प्रतिपूर्ति के रूप में मा0 मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से वन क्लिक डीबीटी के माध्यम से मूलचन्द ग्राम-भरतपुर, विकासखण्ड आसफपुर को रू0 36323, मितान सिंह ग्राम-भरतपुर, विकास खण्ड आसफपुर को रू0 37061, मुनेन्द्र पाल ग्राम-नगरिया अभय विकास खण्ड म्याऊँ रू0 को 36117, शिवराज सिंह ग्राम भरतपुर, विकास खण्ड आसफपुर रू0 37555, राकेश कुमार ग्प्रम बनकोटा, विकास खण्ड वजीरगंज रू0 31239 को क्षतिपूर्ति की धनराशि खातों में प्रेषित की गई। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में 06 लाभार्थियों में प्रत्येक को 05-05 लाख रुपए कुल 30 लाख रुपए की धनराशि लाभांवित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कल्पना जायसवाल, परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) अखिलेश कुमार चौबे, उप कृषि निदेशक मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights