बरेली। बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने और अस्थायी कर्मचारियों के प्रतिष्ठानों की मांग को लेकर कर्मचारी कल्याण सेवा समिति (रजि.) के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय में उप जिला अधिकारी सदर को दिया। ज्ञापन में कहा गया कि दोनों मांगें जनहित से जुड़ी हैं और इन्हें शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए। अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने बताया कि अगले महीने एक विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें शहर के समाजसेवी संगठनों और बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया जाएगा। समिति के सचिव हरीश मौर्य ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद बरेली के अस्थायी हरिशंकर, रामौतार, अमित शर्मा, सुनील सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।