पॉलिथीन प्रतिबंध अभियान एवं कचरा पृथक्करण जागरूकता अभियान

WhatsApp Image 2026-02-17 at 7.01.33 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। छावनी परिषद, बरेली के स्वच्छ भारत मिशन के तहत सीईओ डॉ. तनु जैन के नेतृत्व में पॉलिथीन प्रतिबंध अभियान चलाया गया।
जिसमें सफाई अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी एवं एएसआई राजेश कुमार उपस्थित रहे साथ में स्वच्छ भारत मिशन टीम, वार्ड सुपरवाइजर अभिजीत एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के दुकानदारों का निरीक्षण किया गया। जिन दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन पाई गई, उनके विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्यवाही की गई तथा उन्हें भविष्य में पॉलिथीन का उपयोग न करने हेतु सख्त चेतावनी एवं जागरूक किया गया।
इसके साथ-साथ वार्ड संख्या-2, डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में कचरा पृथक्करण (Segregation) के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा घर-घर जाकर नागरिकों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने के संबंध में जागरूक किया गया। लोगों को स्वच्छता बनाए रखने एवं निर्धारित नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
छावनी परिषद द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि वे पॉलिथीन का उपयोग पूर्णतः बंद करें तथा गीले और सूखे कचरे को पृथक कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights