बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र स्थित ग्राम करेली बदायूं रोड पर दो अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण के अनुसार बब्लू पटेल द्वारा लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में तथा अजय यादव द्वारा करीब 20 बीघा क्षेत्र में बिना स्वीकृति भूखंड चिन्हांकन, नाली, सड़क और बाउंड्रीवाल का निर्माण कर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता गजेन्द्र पाल शर्मा, अवर अभियंता सुरेन्द्र द्विवेदी और प्रवर्तन टीम की मौजूदगी में निर्माण कार्य ध्वस्त कराया गया।