बदायूँ में फूड विभाग की विसंगतियों के खिलाफ व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन
बदायूं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आहवान पर जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू,प्रदेश मंत्री अवधेश वर्मा एवं जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी के संयुक्त नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने फूड विभाग की विसंगतियों को लेकर गगनभेदी नारो के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी खाद्यय सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, नई दिल्ली के नाम संबोधित 18सूत्रीय मांगपत्र जिला मुख्यालय स्थित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि कार्यालय पर सहायक आयुक्त ग्रेड 2 सी एल यादव को प्रेषित किया जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने मांग करते हुए कहा कि सभी प्रकार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में रजिस्ट्रेशन के लिए 12 लाख टर्न ओवर के स्थान पर 40 लाख वार्षिक टर्न ओवर तक का काम करने वाले व्यापारियों की रजिस्ट्रेशन की सीमा में रखा जायें। प्रदेश मंत्री पवन जैन ने कहा कि प्रत्येक जिले में एक ही रजिस्ट्रेशन अर्थोरिटी नियुक्त किया जाए एवं किसी भी प्रकार की कमी पाई जाने पर सिर्फ पैकिंग करने वाले फर्म या कम्पनी को ही दोषी माना जाए,। प्रदेश मंत्री अवधेश वर्मा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किये जाऐं कि सैम्पिल भरे जाते समय फार्म-5 क पूरी तरह से भरकर व्यापारी को मौके पर उपलब्ध कराऐं। जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी ने कहा कि फर्जी शिकायतों के आधार पर की जा रही सैम्पलिंग बन्द की जाए। जिला कोषाध्यक्ष अमित वैश्य ने कहा कि अंधाधुंध कीटनाशक व रासायनिक खादों का प्रयोग खेती में किया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह लाम्बा सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में निर्माताओं से ऑनलाइन सालाना व छमाही रिटर्न मॉगी जा रही है। नगर चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने कहा कि खाद्य विश्लेषण अधिकारी द्वारा मानको के आधार पर नमूना फ़ेल होने पर अधोमानक की जगह असुरक्षित लिख कर रिपोर्ट भेजी जा रही है । प्रदेश मंत्री भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट आदि को न्याय निर्णयक अधिकारी राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित किये गये हैं। जिला उपाध्यक्ष जावेद खान ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के सभी मामलों को अदालतों में भेजा जा रहा है। विरोध प्रदर्शन में जिला महामंत्री संजीव आहूजा, जिलाध्यक्ष उद्योग मंच सर्वेश गुप्ता, राजेश गुप्ता , संजय रस्तोगी, दीपक सक्सेना, संजय शर्मा, नितिन गुप्ता, कुलदीप वैश्य, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे













































































