मुजरिया । थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्जन भर से अधिक गाँवो मे महाशिवरात्रि पर्व पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से भक्त लोग शिव लिंग पर जलाभिषेक करेंगे तथा धार्मिक व पौराणिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा यहां पर पुलिस बल भी तैनात रहता है बहुत ही श्रद्धा से हर्षोल्लास से मनाया जाने बाला तीन दिवसीय मेला का आयोजन होता है क्षेत्र के नेथुआ, परमू, सिकंदराबाद, वितरोई, कोल्हाई आदि सहित अनेक जगह कार्यक्रम होता है कोल्हाई का मेला व्यवस्थापक व आयोजक डॉ एन पी एस सैलानी के द्वारा तथा समस्त ग्रामीणों एवम समस्त क्षेत्रवासियो के सहयोग से संचालन होने वाला मेला तीन दिवसीय होता है सूरजपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, लालमान, तोताराम, हरिराम, शेरसिंह, प्रवेश कुमार, राशिद, बीरेंद्र बाल्मीकि संजीव सक्सेना, सर्वेश गुप्ता, हरिओम माहेश्वरि,फिरोज खान,आदि लोगो का सक्रियता से लगातार सहयोग करते रहे है पुलिस की व्यवस्था भी रहती है हर वर्ष की तरह उपजिलाधिकारी सहसवान से परमिशन भी तीन दिवसीय रहती है मेला मे हजारों की संख्या मे दर्शक लोग जमा होते है भीड़ भाड़ रहती है महिलाओ एवम पुरुषो की व्यवस्था चाक चोबंद रहती है दूर दराज से मेला देखने को दर्शक आते है मेला मे जलेबी, मिठाई, पकौडी टिक्की, बच्चो के खिलोने, कस्मेटिक्स इत्यादि की दुकानों का संचालन होता है शिव मंदिर पर जलाभिषेक एवम प्रशाद का चढ़ावा एवम ब्राह्मदेव स्थान पर मन्नत मांगने का कार्य जारी रहता है