रस्तोगी महिला समाज की बैठक में नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री का भव्य सम्मान हुआ

Screenshot 2026-02-15 180155
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। महाराजा हरिश्चंद्रवंशीय महिला समाज की मासिक बैठक बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर रस्तोगी समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष नीरज रस्तोगी जी एवं महामंत्री मनोज रस्तोगी जी का विशेष रूप से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज की सभी सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नव नेतृत्व के प्रति अपना पूर्ण समर्थन एवं विश्वास व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


नव निर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमाला भेंट कर अभिनंदन किया गया। उपस्थित सदस्याओं ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए समाज की प्रगति और एकता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया। अपने संबोधन में अध्यक्ष एवं महामंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया। बैठक का समापन आपसी सौहार्द और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। श्रीमती प्रियंका रस्तोगी द्वारा गाए गए शिवजी के भजन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया । अंत में अध्यक्षा रोजी रस्तोगी एवं महामंत्री श्रीमती दीप्ति दीपांक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights