आईआईटी कानपुर परिसर में शनिवार को एक महिला कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही थाना कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट के साथ साक्ष्य संकलित किए। कमरे से एक डायरी भी बरामद हुई है, जिसे जांच में शामिल किया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतका अंजू कुमारी पिछले तीन वर्षों से आईआईटी कानपुर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में लैब जूनियर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थीं। घटनास्थल से सुसाइड नोट और कई हस्तलिखित पर्चियां बरामद हुई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले महिला की अपने मंगेतर से बातचीत के दौरान बहस हुई थी, जिसके बाद उसने फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलित किए। मंगेतर से हुई बातचीत की भी जांच की जा रही है बरामद सुसाइड नोट व पर्चियों को जांच में शामिल करते हुए उनकी हैंडराइटिंग और अन्य पहलुओं की जांच कराई जा रही है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक कारणों से मानसिक तनाव की बात सामने आई है। मंगेतर से हुई बातचीत की भी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर गहन पड़ताल के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।