बरेली। छावनी परिषद बरेली द्वारा डॉ. तनु जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन टीम के तत्वावधान में वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने स्वच्छता विषय पर आकर्षक एवं संदेशपूर्ण पेंटिंग्स बनाकर समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उनकी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और सहभागिता सराहनीय रही। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा स्वच्छ भारत अभियान को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रेरित करना रहा।