इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ ने श्री साई शिशु मंदिर में किया सेवा कार्यक्रम

WhatsApp Image 2026-02-14 at 6.54.35 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा संजय नगर स्थित श्री साई शिशु मंदिर में बच्चों की उच्च शिक्षा व सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने हेतु सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय में बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था न होने पर क्लब की ओर से दो कक्षाओं में बेंच एवं स्टडी टेबल उपलब्ध कराए गए। साथ ही भविष्य में भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की प्रेसिडेंट प्रीति जिंदल ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। सचिव मनीषा पांडे एवं पीडीसी रेनू अग्रवाल द्वारा सभी बच्चों को फ्रूटी, चिप्स व मिठाई वितरित की गई। इसके अतिरिक्त शिक्षकों को ईको-फ्रेंडली बैग व अल्पाहार भेंट कर स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। बच्चों ने संस्कारों से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी तथा ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तर सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रीति खनिजों, बबीता कपूर, मनीषा मेहरा, रति गुप्ता, बीना खंडेलवाल, ममता तनेजा, सीमा अग्रवाल, डॉ. नीलू मेहरोत्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शिक्षा में सहयोग देना और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शिक्षकों के सराहनीय सहयोग से कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights