सर्वार्थ सिद्धि योग में महाशिवरात्रि पर सप्तनाथ परिक्रमा रविवार को

WhatsApp Image 2026-02-14 at 6.48.37 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सर्वार्थ सिद्धि योग में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति द्वारा सप्तनाथ परिक्रमा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार सुबह 10 बजे शिविर कार्यालय सेठ गिरधारी लाल मंदिर, श्यामगंज पर एक योजना बैठक आयोजित की गई। समिति के मीडिया प्रभारी मनोज देवल ने बताया रविवार को हजारों शिवभक्तों की उपस्थिति में सातों नाथ मंदिरों वनखण्डीनाथ मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ मंदिर, तपेश्वर नाथ मंदिर, मढ़ीनाथ मंदिर, अलखनाथ मंदिर एवं बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर की परिक्रमा कर पृथक-पृथक विशाल सामूहिक जलाभिषेक किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी शोभायात्रा
जलाभिषेक यात्रा दोपहर 12 बजे सेठ गिरधारी लाल मंदिर, श्यामगंज से प्रारंभ होगी। सभी श्रद्धालु गंगाजल एवं नंदी ध्वज लेकर शंखनाद के साथ अपने-अपने वाहनों द्वारा निर्धारित मार्ग से सप्तनाथ परिक्रमा करेंगे। शोभायात्रा में सिंहासन पर महाकाल विराजमान रहेंगे। समिति ने सभी भक्तों से सातों मंदिरों में पंक्तिबद्ध होकर दर्शन करने की अपील की है। परिक्रमा मार्ग श्यामगंज से प्रारंभ होकर शोभायात्रा गंगापुर, स्टेडियम रोड, संजय नगर, दुर्गा नगर होते हुए वनखण्डीनाथ मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद पशुपतिनाथ से सैटेलाइट, खुर्रम गौटिया, वीआईपी बाजार, सदर बाजार होते हुए धोपेश्वर नाथ मंदिर, फिर लक्ष्मीबाई मार्ग चौराहा, स्टेशन रोड, सुभाष नगर से तपेश्वर नाथ, सिटी स्टेशन होते हुए नेकपुर से मढ़ीनाथ, तत्पश्चात अलखनाथ, बड़ा बाजार, कोहाड़ापीर होते हुए बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर पर शोभायात्रा का विश्राम होगा। रात्रि 8 बजे बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर पर महाआरती का आयोजन किया जाएगा। स्वागत की तैयारियां
यात्रा का संचालन कपिल गुप्ता, धर्मेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल एवं पंकज देवल करेंगे। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। बैठक में ब्रजवासी लाल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, तीरथराम, रितेश अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, राम सनेही शर्मा, संजय अग्रवाल, अतिन टंडन, अभय सिंघल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights