बरेली। त्योहारो के मद्देनज़र खराब पड़ी मास्ट लाइट और स्ट्रीट लाइटों को त्यौहारो से पूर्व ही ठीक करवाया जाये ताकि राहगीरों और जनता को असुविधाओ का सामना न करना पड़े।पशु चिकित्सा के बाहर एक मास्ट लाइट लगी हुई है पिछले लगभग 7 माह से खराब है,यह इलाका कबूतर चौक सरायखाम का चलती हुआ क्षेत्र है लाइट बंद होने से दुकानदारों के साथ साथ रात के अंधेरे राहगीरों को परेशानी होती है हाई मास्ट लाइट के पास ही डलावघर भी है। व्यापारी तस्लीम,ज़ाकिर ने बताया कि लगभग 7 महीनों से लाइट खराब है।वही राकेश पाक वाली की दुकान के पास लगी स्ट्रीट लाइट भी खराब है।दुकानदार बब्बू ,अकील ने बताया कि महीनों से खराब पड़ी हुई है। इससे क्षेत्र में अंधेरा रहता है, जिससे रात में आवागमन में बहुत असुविधा और सुरक्षा का खतरा हो रहा है,अंधेरे में बच्चे-बुजुर्गों को आने-जाने में दिक्कतें होती है।इसी तरह नन्ना मियाँ ने बताया नोमहला रोड़ पर भी दो स्ट्रीट लाइटे खराब है। जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने नगर निगम प्रशासन से मांग करते हुए कहा महाशिवरात्रि के बाद रमज़ान और होली का पर्व भी आ रहा है त्योहारों से पहले ही शहरभर में जहां जहां हाई मास्ट लाइट और स्ट्रीट लाइट बन्द पड़ी हुई है उनका सर्वे करवाकर उनकी मरम्मत करवाई जाये ताकि जनता को सुविधा मिल सके।