जीआरपी बरेली ने 56 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे, कीमत 8.40 लाख रुपए

WhatsApp Image 2026-02-13 at 7.25.28 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना जीआरपी बरेली जंक्शन पुलिस टीम ने गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 56 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। दिनांक 13 फरवरी को अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी के मार्गदर्शन, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे आर.के. भारद्वाज के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे आशुतोष शुक्ला के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे मुरादाबाद अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा के नेतृत्व में जीआरपी टीम ने गुमशुदगी के मामलों में दर्ज मोबाइल फोन को सर्विलांस एवं तकनीकी सहायता से ट्रेस कर बरामद किया।
थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे मुरादाबाद अनिल कुमार वर्मा ने मोबाइल स्वामियों को उनके गुमशुदा मोबाइल विधिवत सौंपे। लंबे समय से अपने मोबाइल की तलाश कर रहे लोगों के चेहरे मोबाइल वापस पाकर खुशी से खिल उठे। सभी ने जीआरपी पुलिस की तत्परता और मेहनत की सराहना की। 56 अदद गुमशुदा मल्टीमीडिया मोबाइल फोन
बरामदगी करने वाली टीम में निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा, थाना जीआरपी बरेली जंक्शन उप निरीक्षक अनुराग प्रताप सिंह , हेड कांस्टेबल तेजप्रकाश सिंह , हेड कांस्टेबल मुख्तार आलम , हेड कांस्टेबल मोहित शुक्ला , हेड कांस्टेबल कपिल कुमार , हेड कांस्टेबल अक्षय कुमार, सर्विलांस शाखा मुरादाबाद आरक्षी संदीप कुमार, कांस्टेबल मोहम्मद आलम, कांस्टेबल शिव कुमार , कांस्टेबल इरफान खान , जीआरपी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अधिकारियों ने अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल संबंधित थाने में सूचना दर्ज कराएं, जिससे शीघ्र कार्रवाई संभव हो सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights