बरेली। बरेली के क्यारा खंड में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता विभाग प्रचार प्रमुख धर्मेन्द्र सचान ने हिंदू समाज से अपने मूल संस्कारों और परंपराओं को सहेजने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को पंच परिवर्तन के संकल्प के साथ आपसी भेदभाव भुलाकर एक सूत्र में बंधने की आवश्यकता है। धर्मेन्द्र सचान ने कहा कि संगठित और जागरूक समाज ही राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने सामाजिक समरसता, पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण और युवाओं में सांस्कृतिक चेतना जागृत करने पर जोर दिया। सम्मेलन में सैकड़ों माताएं, बहनें, बुजुर्ग एवं नौजवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संरक्षण महंत शैलेंद्रानंद, संरक्षक महंत नारायण गिरी, अध्यक्ष डॉ. निशांत कुमार, खंड कार्यवाह दिनेश , जिला प्रचार प्रमुख दिनेश पाल शर्मा, खंड संघचालक रामनरेश, सह संघचालक सत्यदेव, सह जिला संपर्क प्रमुख तेजपाल, प्रांत टोली सदस्य अरुण, खंड प्रचारक देवेंद्र सिंह, खंड प्रचार प्रमुख उज्जवल सिंह, खंड व्यवस्था प्रमुख विजेंद्र भदौरिया, खंड शारीरिक प्रमुख लालजीत सिंह सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा मास्टर सुरेंद्र पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष नेमचंद मौर्य, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज पटेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय, जिला महामंत्री युवा मोर्चा घनश्याम शर्मा, मंडल अध्यक्ष वीर बहादुर लोधी, ब्लॉक प्रमुख अरविंद चौहान, विधानसभा संयोजक रामदेव शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।