टोल प्लाजा की तानाशाही के खिलाफ किसानों की पदयात्रा, हवाई अड्डा गेट से शुरू होकर धरने में बदली

WhatsApp Image 2026-02-11 at 6.30.30 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भोजीपुरा टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा हवाई अड्डा गेट स्थित डेयरी किसानों के कथित उत्पीड़न के विरोध में किसान एकता संघ ने किसान नेता डॉ. रवि नागर के नेतृत्व में दोपहर 1 बजे पदयात्रा निकाली। सैकड़ों किसानों ने हवाई अड्डा गेट से टोल प्लाजा तक मार्च करते हुए जोरदार नारेबाजी की। भीड़ के चलते मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
टोल प्लाजा पहुंचकर पदयात्रा धरने में बदल गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। धरने को संबोधित करते हुए डॉ. रवि नागर ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर केवल गरीब डेयरी किसानों को परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कार्रवाई करनी है तो सभी पर समान रूप से होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी टोल प्रशासन की होगी।
राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार ने टोल कर्मियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि किसानों को कमजोर न समझा जाए। पदयात्रा में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार,प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित राजेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम पाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष बहुरन लाल गुर्जर,मंडल महासचिव खेतल सिंह, मण्डल लेखाधिकारी रूपलाल लेखपाल,मंडल सचिव भगवान सिंह फौजी, जिला उपाध्यक्ष गिरीश गोस्वामी, राम,वीरेश भगत ,लाला राम,नरेश गुर्जर,पप्पू नेता , महेंद्र यादव, घनश्याम गुर्जर,राजेंद्र खलीफा,संजीव गुर्जर, अमरसिंह, वीरपाल, वीरेश गुर्जर,पेशकार,बंटू, इमरान, शुभम शर्मा, ताहिर लखपत यादव, प्रेमपाल गंगवार, शहादत खान आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights