कार के ऊपर पलटा गन्ने से लदा ट्रक, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

WhatsApp Image 2026-02-07 at 3.56.10 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। हाफिजगंज कस्बे के बाईपास पर शुक्रवार को साढ़े पांच बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बरेली की ओर से आ रही एक कार के ऊपर पीलीभीत की तरफ से आ रहा गन्ने से ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार रिटायर्ड दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान नौशाद अली के रूप में हुई है, जो बदायूं जनपद के रहने वाले हैं और वर्तमान में अपने परिवार के साथ हाफिजगंज कस्बे में रह रहे हैं। नौशाद अली बरेली किसी काम से गए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक बाईपास पर पहुंचा, संतुलन बिगड़ने से ट्रक सीधे कार के ऊपर पलट गया। ट्रक के नीचे कार पूरी तरह दब गई, जिससे कार सवार रिटायर्ड दारोगा नौशाद अली गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व ग्राम प्रधान अकील राणा अपने साथियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। हाइड्रा क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर कार में फंसे नौशाद अली को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए बरेली के अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दर्दनाक हादसे से हाफिजगंज कस्बे समेत पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने ओवरलोड वाहनों पर सख्ती न होने को लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights