बूथ पर सजग रहकर अपने वोट की रक्षा करें समाजवादी साथी – शमीम खाँ सुल्तानी
बरेली । सपा कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अध्यक्षता में फ़रवरी माह की मासिक बैठक आहूत हुई, इस अवसर पर प्रमुख रूप से कैंट विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी की घोषणा हुई तथा भाजपा द्वारा बूथों पर पूरे प्रदेश में फर्जी तरीके से जमा कराये जा रहें फ़ार्म 7 को लेकर पदाधिकारियों को सजग रहने की अपील की गई। कार्यक्रम का संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की स्वीकृति से कैंट विधानसभा की 39 सदस्यों वाली कार्यकारिणी की घोषणा के साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने मौजूद पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा हमारे सभी जिम्मेदार साथी बेहद सजग रहकर अपने – अपने बूथ पर मुस्तैदी से डट जाएं और भाजपा के इरादों को नाकाम करें यह लोग फर्जी तरीके से हमारे वोट बैंक को निशाना बना रहें हैं, हमें शिकायतें मिल रहीं हैं कि सत्ता की हनक दिखा कर यह लोग जबरन हमारे वोट कटवाने का दबाव बना रहें, ऐसे में बूथ पर तैनात हमारे सभी मजबूत कार्यकर्ता पूरी सजगता बरतें और इनके मंसूबो को पूरा न होनें दें। वहीं महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी कैंट विधानसभा की घोषणा पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा सभी लोग पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कैंट विधानसभा को मज़बूत करने में जुट जाएं।
इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा 2027 में हमें अपने जनपद की सभी सीटों पर जीत दर्ज कर अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाना है तो करो और मरो की रणनीति अपनाकर भाजपा को चारों खाने चित करना है। अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजिनियर अनीस अहमद ने कहा SIR में हम सभी को मिलकर फ़ार्म 6 पर जोर देना चाहिए भाजपा नहीं चाहती हमारे लोग अपने वोटों का इस्तेमाल करें इसीलिए SIR के बहाने हमारे मतदाताओं को कई – कई प्रक्रियाओं में उलझा रहें हैं। शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पार्षद राजेश अग्रवाल ने नवनियुक्त विधानसभा कमेटी को बधाई देते हुए कहा हम कई माह से नगर निगम में जनता की लड़ाई टैक्स की लड़ रहें हैं, विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने का काम कर रहें हैं, सरकार के पास समाज को आपस में बाँटने के अलावा कोई काम नहीं है। डॉक्टर अनीस बेग ने कहा प्रेम और सद्भाव के लिए समजवादियों को आगे आना पड़ेगा और भाजपा के नफरती एजेंडे को समाप्त करना होगा।
बैठक के पश्चात कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति ने 39 सदस्यों वाली कमेटी की घोषणा की इस मौके पर पार्टी नेताओं ने नवनियुक्त विधानसभा पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उत्साह बर्धन किया। बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव सक्सेना व सूरज यादव, महासचिव पंडित दीपक शर्मा, नगर निगम में सपा पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, कैंट विधानसभा प्रभारी एवं महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, शहर विधानसभा प्रभारी शेर सिंह गंगवार, दिनेश यादव, गोविंद सैनी, प्रमोद विष्ट, समर्थ मिश्रा, सैफ वली खाँ, अनुज गंगवार, महानगर उपाध्यक्ष समयुन खान, डॉक्टर शफ़ीक़ उद्दीन, महिला सभा की जिलाध्यक्ष स्मिता यादव व महानगर अध्यक्ष गज़ल अंसारी एवं महासचिव एड. हुरिया रहमान, सबा नाज़, गीता राणा, महानगर सचिव नाजिम कुरैशी, मो. वसीम एड, महेंद्र राजपूत, दीपक वाल्मीकि, बाबा मियाँ, अनुज वाल्मीकि, रमीज़ हाशमी, हैप्पी यादव, रोहित राजपूत, ऋषि यादव, पार्षद मो. आरिफ कुरैशी, पार्षद अलीम सुल्तानी, पार्षद अब्दुल सलीम एडवोकेट, व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, बाबा साहब वाहिनी के अध्यक्ष अमित गिहार, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष आदित्य कश्यप, अल्पसंख्यक सभा महानगर अध्यक्ष मोहसिन खान, छात्र सभा जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव, जावेद गद्दी, दिलीप वर्मा, सुरेन्द्र यादव, रेहान अंसारी, डॉक्टर चाँद, अमर काले, कुलदीप वाल्मीकि, अजय शर्मा, भूपेंद्र सिंह, अनुज प्रताप सिंह, नीरज राज़, अर्पित उपाध्याय, छेदा लाल लोधी, ज़फर सिद्दीकी, वरुण गिहार, आफ़ताब अहमद, डॉ. इरशाद अली, महेंद्र विक्रम, राजेंद्र लोधी, कुलदीप राणा, रामेन्द्र लोधी, प्रताप प्रजापति, मो. कासिम आदि प्रमुख सपाई मौजूद थे। कैंट विधानसभा कमेटी में स्थान पाने वाले पदाधिकारियों में अध्यक्ष हरिओम प्रजापति के साथ उपाध्यक्ष गणों में दानिश अज़हर, डॉ. सी. पी आर्या, सुशील यादव गीता राणा, ताज़ खान, राजीव सक्सेना, मुजाहिद खान, गौरी शंकर पाल, दानिश हसन, नन्द किशोर यादव, अजय शर्मा, पंकज कुमार वाल्मीकि, मनोज कुमार वाल्मीकि तथा महासचिव इश्तियाक अहमद सकलैनी, कोषाध्यक्ष महेन्द्र विक्रम सिंह, सचिव गणों में राजेंद्र लोधी, राजकुमार लोधी, कुलदीप राणा, डॉ. आबिद अली, सुनील यादव, हरीओम मौर्या, नीरज सैनी, अशोक प्रजापति ओम प्रकाश कश्यप, संजय गुप्ता, सुनील मिश्रा, अतुल कुमार वाल्मीकि, नितेश वाल्मीकि एड., आकाश वाल्मीकि, नीतू लोधी, गुड़िया सागर, बेबी पटेल, राश्मि वाल्मीकि वहीं सदस्य गणों में अशोक प्रजापति, दीपक प्रजापति, विजय चंद्रा, मंजू राजपूत एवं अनीता सागर को जिम्मेदारी दी गई है।













































































