बरेली। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के बैनर तले जिला अध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में किसानों ने जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को 8 सूत्रीय ज्ञापन 9 जनवरी को सौंपा था, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी किसी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इससे नाराज़ किसानों ने 5 फरवरी को पुनः ज्ञापन सौंपा, जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी ने कहा कि यदि किसानों की मांगों को शासन-प्रशासन ने गंभीरता से लेकर समय रहते हल नहीं किया, तो भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) बरेली में धरना-प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि मुड़िया अहमद नगर में श्मशान भूमि के रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। वहीं गांव वमियाना में स्थित तालाब पर भी कब्जा कर लिया है पानी की पाइपलाइन डाल दी गई है लेकिन गांव में पानी नहीं आ रहा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष इरशाद अंसारी, राधेश्याम, जिला उपाध्यक्ष छेदालाल वर्मा, प्रियांशु पाठक सहित अन्य पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।