बरेली।मलूकपुर मस्जिद मुफ़्ती आज़म हिन्द स्थित मज़ार हज़रत मियाँ ख़ाँ वली रहमतुल्लाह अलेह पर सुबह कुरआन पाक की तिलावत से हुई,अकीदतमंदों ने मज़ार शरीफ़ पर गुलपोशी और चादरपोशी की रस्म अदा की।सुबह 9 बजे 700वें हज़रत मियाँ ख़ाँ वली रहमतुल्लाह अलेह के कुल शरीफ़ की रस्म अदा की गई,ख़ुसूसी दुआ में मुल्क व आवाम की खुशहाली, तरक़्क़ी, कामयाबी,सलामती,अमन ओ अमान,कौमी एकता भाईचारे के लिये दुआ की।सलातो सलाम पेश हुआ।आखिर में हाज़रिने महफ़िल को तबर्रुक बाँटा गया।इस मौके पर आज़म खान,सय्यद रजब अली साजू, ताज खान, अदनान,मोहम्मद आज़ाद, सय्यद अताउल्लाह रेहान खाँ, फैज़ी खान, बिलाल खान,अनस अली,ईशान खान,शाकिर यार खान,शाहिद रज़ा नूरी,अब्दुल फारूक दानियाल ख़ान आदि सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल रहे।