बिल्सी। आज रविवार को अखिल भारतीय कुशवाह महासभा एवं बौद्ध धम्म संघ के संयुक्त तत्वावधान नगर के बाईपास मार्ग स्थित श्री बालाजी क्लीनिक पर बदायूँ की सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य का जन्मदिन यहां उनके समर्थकों ने धूमधाम से मनाया। यहां सबसे पहले पाँच किलोग्राम का केक काटा गया। उसके बाद बौद्ध धम्म संघ के अध्यक्ष डॉ चेतराम मौर्य ने कहा कि सांसद ने जिले में मौर्य-शाक्य को एक अलग पहचान दिलाने का काम किया है। लंबे से समय जिले में मौर्य-शाक्य समाज की अन्य राजनैतिक उपेक्षा करती चली आ रही थी। उनके सांसद चुने जाने बाद समाज को तरक्की का नया रास्ता मिला है। पिछले दिनों नगर के अंबियापुर चौराहे का सम्राट अशोक चौक के नामकरण करने का काम भी उनके अथक प्रयास से ही संभव हो सका है। साथ ही उन्होने बदायूं जिले का शीर्ष स्थल पर नेतृत्व कर गौरव बढ़ाने का भी काम किया है। इस मौके पर नेत्रपाल सिंह कुशवाह,डॉ अरविंद कुमार शाक्य, यादराम शाक्य, ड.बीपी मौर्य, प्रेमपाल शाक्य, रामसिंह शाक्य, जयवीर सिंह शाक्य, विष्णुदयाल, रामेश्वर दयाल, राजेन्द्र प्रसाद, तेजपाल शाक्य, राममूर्ति मौर्य, मनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।