बिल्सी। आज रविवार को माता सावित्रीबाई फुले के की जंंयती के उपलक्ष में जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने नगर समेत क्षेत्र के कई गांवों में गरीब बच्चों को पुस्तकों का वितरण कराया। बच्चों को संबोधित करते हुए उनके प्रतिनिधि चंद्रशेखर उर्फ टिंकू शाक्य ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका होने के साथ-साथ समाज सुधारिका महिला उद्धारिका एवं कवयित्री भी थी। उन्हें आज क्रांति ज्योति क्रांति मॉं मुक्ति आंदोलन की जननी से भी जाना जाता है। इनका जन्म तीन जनवरी 1831 को नायगांव जो कि सातारा जिले में आता है। इनके पिता खंडोजी नेवसे पाटील एवं माता लक्ष्मी थी। इनकी शादी बालावस्था में ही ज्योतिराव फूले के साथ हुई थी जो एक विचारक लेखक सामाजिक कार्यकर्ता और जाति विरोधी सामाजिक सुधारक थे। सावित्रीबाई फुले ने बच्चों को स्कूल जाने के लिए वजीफा देने की प्रथा शुरू की थी। उन्होंने बाल विवाह और सती प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया और उन्हें शिक्षित एवं सशक्त बनाकर मुख्य धारा में भी जोड़ने का काम किया। इसीलिए आज उन्हें पूरा देश शिक्षा की देवी के नाम से भी पुकारता है। इस मौके पर पीडी सिंह, राजाराम शाक्य, डॉ बीपी शाक्य, बृजेश कुमार यादव, अली खान, मनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।