रिटायर्ड दरोगा की जमीन पर दबंगों का कब्जा, एसएसपी से शिकायत

WhatsApp Image 2026-02-03 at 4.44.23 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी रिटायर्ड उपनिरीक्षक नरेश सिंह ने अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित नरेश सिंह पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र सिंह ने बताया कि वह उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं और उनकी जमीन पर स्थानीय दबंग साजिश खा , वारिस खा , जाबिर खा , जमीलन, समीर आदि लोगों ने जबरन मेरी जमीन पर कब्जा कर लिया हैं। पीड़ित नरेश सिंह के अनुसार 20 जनवरी 2026 को उनके व उनकी पुत्री के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए बदसलूकी की गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने पहले ही पुलिस कार्यालय में दी थी। पुलिस के निर्देश पर जब उन्होंने 2 फरवरी को अपने प्लाट पर ईंट-सीमेंट मंगवाकर बुनियाद का कार्य शुरू कराया, तभी नामजद दबंग अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और मजदूरों को भगा दिया। आरोप है कि गाली-गलौज व मारपीट भी की गई। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए जमीन वापस दिलाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights