गुरुदेव टैगोर की पुण्यतिथि मनाई गई

IMG_20210807_100437_243
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

 बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव आज ॐ नमो शिवाय डॉ बीपी सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज रोहान में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 80वीं पुण्यतिथि पर उनको याद किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह सोलंकी ने गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जी ने साहित्य के क्षेत्र में विश्व पटल पर भारत को अविस्मरणीय पहचान दिलाई है। भारतवर्ष में साहित्य के क्षेत्र में सर्वप्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता बनने का श्रेय गुरुदेव रवीन्द्रनाथ नाथ टैगोर जी को ही जाता है। दो राष्ट्रों भारत व बांग्लादेश का राष्ट्रगान लिखने का श्रेय गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को मिला है। भारतवर्ष के राष्ट्रगान जन-गण-मन की रचना करके हम सभी भारतवासियों को भारत वर्ष की वंदना करने का एक अमर गान उन्होंने प्रदान किया है। इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह, विनय शंखधार, रजत सक्सेना, अवधेश कुमार,  वीर बहादुर आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights