सौरभ बने अरिहन्त समिति के जिलाध्यक्ष
बिल्सी। अरिहन्त ग्रुप द्वारा संचालित अरिहन्त वृक्षारोपण समिति की एक आवश्यक मीटिंग का आयोजन समिति संस्थापक प्रशान्त जैन ने साहबगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर की गई। जिसमें संस्थापक ने अपनी समिति से कुछ पदाधिकारियों को पद मुक्त किया है। इसके बाद नवीन इकाई की घोषणा सर्व सहमति से संरक्षक विष्णु असावा एवं समिति के विशेष सलाहकार महंत पंडित संजय शर्मा की सलाह से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौरभ वर्मा निवासी शहबाजपुर बदायूं को सौपी गई है। वही तहसील बिल्सी अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रशान्त दीक्षित को ,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अमनदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष राघव गुप्ता, अनुज शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष हर्ष सोमानी, जिलामंत्री प्रवल वार्ष्णेय, जिला मीडिया प्रभारी अमन गुप्ता, नईम अववसी एवं सहायक मीडिया प्रभारी भरत कुमार कोहली को सौपी है। वही मृदुल शर्मा को नगराध्यक्ष बिल्सी की जिम्मेदारी, संदीप मिश्रा को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गईं हैं।
समिति संस्थापक प्रशान्त जैन ने बताया कि समिति से पूर्व में जुड़े पदाधिकारियों के किसी भी प्रकार के निर्देश एवं कार्य को अवैध माना जायेगा। आज घोषित हुई नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपिनीयता की शपथ दिलाई गई।
