नई दिल्ली की गणतंत्र परेड में गंगा समिति की डॉ. कृष्णा कुमारी ने बदायूँ का प्रतिनिधित्व किया

WhatsApp Image 2026-01-28 at 12.42.06 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। गणतंत्र दिवस परेड–2026 के अवसर पर जल संरक्षण, स्वच्छता एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिनिधियों का चयन राज्य स्वच्छ गंगा मिशन–उत्तर प्रदेश, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा किया गया। यह चयन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से किया गया है।
जारी सूची के अनुसार प्रदेश के 22 जनपदों—गोरखपुर, हापुड़, बुलंदशहर, उन्नाव, बरेली, अयोध्या, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस, मथुरा, प्रयागराज, कानपुर देहात, प्रतापगढ़, ललितपुर, बदायूँ, मुरादाबाद, रामपुर, महोबा, गोंडा एवं गाजीपुर—से प्रतिनिधियों को नामित किया गया।
इसी क्रम में जिला गंगा समिति बदायूँ द्वारा किए गए अनुशंसा के आधार पर राज्य स्तर पर जनपद बदायूँ से डॉ. कृष्णा कुमारी (डायरेक्टर), होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन का चयन गणतंत्र दिवस परेड–2026, नई दिल्ली के लिए विशेष अतिथि के रूप में किया गया।
26 जनवरी 2026 को चयनित विशेष अतिथियों ने नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड का साक्षी बनने का गौरव प्राप्त किया। राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अंतर्गत 27 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में ‘जल एवं स्वच्छता संवाद’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सी. आर. पाटिल के साथ देशभर से आए जल प्रहरी (जल योद्धा) उपस्थित रहे।
संवाद के दौरान जल प्रहरियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों, नवाचारों एवं जन-जागरूकता अभियानों के अनुभव साझा किए, जिनकी मंत्री जी द्वारा सराहना की गई तथा सभी को निरंतर जनहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. कृष्णा कुमारी ने जनपद बदायूँ का प्रतिनिधित्व एक ‘जल योद्धा’ के रूप में किया। उन्होंने कहा—
“गणतंत्र दिवस परेड–2026 में विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का अवसर मेरे लिए अत्यंत सम्मान और गर्व का विषय है। जिला गंगा समिति बदायूँ, डीपीओ नमामि गंगे बदायूँ एवं वन विभाग द्वारा मुझ पर व्यक्त किया गया विश्वास मेरे लिए प्रेरणास्रोत है। मैं भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहूँगी।”
यह उपलब्धि न केवल डॉ. कृष्णा कुमारी, बल्कि जनपद बदायूँ के लिए भी गौरव और सम्मान का विषय मानी जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights