बदायू। 30 साल बाद होगा जिला सिविल बार संगठन का चुनाव, अब तक मन माने ढंग से चल रहा था संगठन,वकीलों की नाराजगी के बाद अब चुनाव द्वारा चुने जाएंगे संगठन के नए सदस्य, जिसके लिए 27 जनवरी नामांकन की और 28 जनवरी को चुनाव होना सुनिश्चित हुआ है।बदायूं जिला बार संगठन बिगत 30 वर्षों से बिना संगठन चुनाव के मनमाने तरीके से चल रहा था जिसके कारण सिविल वार के वकीलों में आक्रोश था अब तक केवल कुछ वरिष्ठ सदस्य स्वयं नॉमिनेट होकर जिला सिविल वार संगठन चला रहे थे लेकिन अब संगठन नए जोश के साथ स्वतंत्र रूप से निर्णय ले सकेगा जिसके लिए 28 तारीख चुनाव की नियत की गई है और 27 तारीख को नामांकन होने हैं जिला सिविल वार के वरिष्ठ वकील प्रेम स्वरूप वैश्य ने बताया कि पिछले 30 सालों से अब तक सिविल वर संगठन का चुनाव नहीं हुआ था और कुछ पुराने सदस्य अपने ही लोगों को नॉमिनेट कर लिया करते थे जिस कारण सभी वकीलों के प्रति जवाब देही नहीं बन पा रही थी लेकिन अब चुनाव द्वारा सिलेक्टेड नहीं बल्कि स्वतंत्र रूप से चुने गए सदस्यों को चुना जाएगा जो जिला सिविल बार की समस्याओं को दूर करेंगे और टेक्निकल सुविधा भी उपलब्ध करा सकेंगे। जिसकी जानकारी जिला जज को दे दी गई है।