भाजपा कार्यालय पर गूंजा भारत माता का जयघोष, केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने फहराया तिरंगा

WhatsApp Image 2026-08-16 at 12.05.43 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।इसी क्रम में राष्ट्रध्वज तिरंगे को सलामी देते हुए सभी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। तिरंगा फहराते ही पूरा भाजपा कार्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गौरव और संकल्प का पर्व है। यह दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष के कारण देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्राप्त आजादी को अक्षुण्ण रखना और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। देश आज विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। हमें देश की एकता और अखंडता को मजबूत करते हुए राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम में दीपमाला गोयल, अशोक भारतीय, राणा प्रताप सिंह, बुद्धपाल सिंह, उमेश राठौर, एमपी सिंह राजपूत, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, जोगेंद्र सिंह पटेल, शारदेन्दु पाठक, सुधीर श्रीवास्तव, नेकपाल कश्यप, सुरजीव गुप्ता, धीरज पटेल, बीएस मौर्य, आशीष शाक्य, राजवती वर्मा, आरती कश्यप, रचना शंखधार, अजय तोमर, अमिता उपाध्याय, अंकित मौर्य, जितेंद्र साहू, अचल शर्मा, पंकज शर्मा, जितेंद्र सोनकर, हिमांशु सक्सेना, अमित कुमार सिंह, गुलशन सिंह, राघवेंद्र यादव, दीपक सक्सेना, अनुभव उपाध्याय आदि जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights