मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

बदायूँ के पुलिस मॉडर्न स्कूल में देशभक्ति के रंग, ग्लिटर रिवील आर्ट ने मोहा मन,ध्वजारोहण हुआ

August 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदयेश कठेरिया, पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं कलात्मक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों की खूब सराहना बटोरी। समारोह का विशेष आकर्षण विद्यालय की ड्राइंग शिक्षिका मिस पिंकी द्वारा ग्लिटर रिवील आर्ट के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चित्र तैयार करना रहा। अनूठी कलात्मक शैली में तैयार किए गए चित्र ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों ने शिक्षिका की इस अभिनव प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनकी प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों से शिक्षा के साथ अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवन में अपनाने तथा देश के जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं ने भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का हर्षोल्लासपूर्वक स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र बत्रा के नेतृत्व में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ द्वारा किया गया। समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights