बरेली। गंगापुर स्थित झंड बाबा मंदिर में स्वतंत्रता दिवस और झंड बाबा की पुण्यतिथि के अवसर पर 34वें विशाल भंडारे का आयोजन धूमधाम से किया गया। मंदिर कमेटी के महंत श्री कृष्णा पंडित ने बताया कि पिछले 33 वर्षों से प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन 33 वर्ष पूर्व झंड बाबा ने इसी मंदिर में समाधि ली थी। उनकी पुण्यतिथि की स्मृति में हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी सुबह हवन-यज्ञ के बाद कन्या पूजन कराया गया, जिसके पश्चात विशाल भंडारा शुरू हुआ, जो शाम तक चलता रहा।मंदिर कमेटी की ओर से समय-समय पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। इनमें कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वागत-सम्मान, झांकियों सहित अन्य धार्मिक आयोजन शामिल हैं। भंडारे के दौरान इंद्रजीत उर्फ इंदल, भगवान दास, दीपू राजपूत, निखिल, राहुल, ओमप्रकाश, दीपक, श्री कृष्ण सहित अनेक श्रद्धालु और मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।